अफगानिस्तान से लौटे 16 लोग निकले संक्रमित; संपर्क में आए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी
Image Credit: Twitter
मंगलवार को अफगानिस्तान से दुशांबे के रास्ते भारत पहुंचे 78 में से 16 लोग संक्रमित निकले। इनमें वे तीन सिख भी शामिल हैं जो अपने साथ अफगानिस्तान के कई गुरुद्वारों से गुरु ग्रंथ साहिब लाए थे। इन सिखों के संपर्क में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी आए थे। पुरी ने इन सिखों से गुरु ग्रंथ साहिब लेकर अपने सिर पर रखा था। ये सभी बिना लक्षण वाले मरीज थे।