यूपी में आधी रात को 18 आईएएस अफसरों के हुए तबादले
Image Credit: Facebook
योगी सरकार ने रविवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इसके तहत 18 आइएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। तीन जिलों में नए जिलाधिकारी भेजे गए हैं। जबकि सहारनपुर मंडल में नए कमिश्नर तैनात किए गए हैं। लखनऊ के जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश से लखनऊ विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष का चार्ज ले लिया गया है। कानपुर के नगर आयुक्त अक्षय त्रिपाठी को एलडीए का नया नया उपाध्यक्ष बनाया गया है।