रूस-यूक्रेन युद्ध में अब तक हुई 198 यूक्रेनी नागरिकों की मौत, 1,000 से अधिक घायल
Image Credit: Newsbyte
रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध की भयावहता बढ़ती जा रही है। शनिवार को रूसी सेना ने राजधानी कीव के बाहरी इलाकों में प्रवेश कर लिया और रिहायशी बिल्डिंगों पर मिसाइलें दागी। युद्ध के कारण यूक्रेन के 198 नागरिकों की मौत हो चुकी है और 1,000 से अधिक घायल हुए हैं। इधर, यूक्रेन के सैनिक भी रूसी सेना का डटकर मुकाबला कर रहे हैं। इसके साथ आम नागरिकों ने भी देश की रक्षा के लिए हथियार उठा लिए हैं।