संसद हमले की 20वीं वर्षगांठ: ठीक 20 साल पहले आज ही के दिन हुआ था लोकतंत्र के मंदिर पर हमला
Image Credit: Zee biz
13 दिसंबर 2001 को 20 साल पहले इसी दिन लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियों ने संसद भवन पर हमला किया था। आतंकियों का प्लान संसद को विस्फोटकों से उड़ाने का था लेकिन आधे घंटे तक चली मुठभेड़ में सभी 5 आतंकी ढेर हुए। हमले में दिल्ली पुलिस के 6 जवान और संसद के 2 सुरक्षाकर्मी शहीद हुए। एक माली की भी मौत हुई। इसके अलावा, एक कैमरामैन घायल हुए, जिन्होंने 13 महीने बाद दम तोड़ा।