यूक्रेन और रूस की जंग का 20वां दिन: पुतिन में यूक्रेनी शहरों पर कब्जे के लिए बमबारी तेज की
Image Credit: Twitter
आज यूक्रेन और रूस की जंग का 20वां दिन है। रूसी सेना ने कीव और बाकी शहरों पर कब्जे के लिए बमबारी तेज की। चेर्निहीव, माइकोलेव, खारकीव और रिवने पर हवाई हमला हुए। कीव के उपनगरों पर तोपखाने से गोले बरसाए हैं। यूक्रेन की सबसे बड़ी विमान निर्माण फैक्टरी पर हमले में दो लोग मारे गए, जबकि 7 घायल हुए। फैक्टरी में दुनिया के बेहतरीन कार्गो विमान बनाए जाते हैं।