मणिपुर विधानसभा के 60 में से 48 सदस्य करोड़पति, 25 पर आपराधिक मामले, एडीआर से खुलासा
Image Credit: youtube
मणिपुर की नई विधानसभा के 60 सदस्यों में से 48 करोड़पति हैं, जबकि उनमें से 23 फीसदी के खिलाफ आपराधिक मामले हैं और 18 फीसदी के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं. मणिपुर इलेक्शन वॉच एंड एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स ने मणिपुर विधानसभा चुनाव में सभी 60 जीतने वाले उम्मीदवारों के हलफनामों का विश्लेषण किया, जिसके परिणाम 10 मार्च को घोषित किए गए थे.