पुडुचेरी में रंगासामी सरकार के 5 विधायकों को शपथ दिलाई गई
Image Credit: NCR NEWS
उपराज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन की मौजूदगी में आज पुडुचेरी में एन रंगासामी के नेतृत्व वाले गठबंधन मंत्रिमंडल के 5 विधायकों को शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण समारोह दोपहर ढ़ाई बजे उपराज्यपाल कार्यालय और राज निवास में हुआ। यहां पहली बार महिला विधायक मंत्री बनी। एन रंगासामी के मंत्रिमंडल में शामिल होने जा रहीं एआईएनआरसी की विधायक चंदिरा प्रियंगा 40 साल से भी अधिक समय में पुडुचेरी की पहली महिला मंत्री होंगी।