पाकिस्तान पर जीत के 50 साल पूरे, नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचे पीएम मोदी
Image Credit: Shortpedia
1971 युद्ध के स्वर्णिम विजय पर्व के मौके पर पीएम मोदी अब से कुछ देर पहले नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचे। पीएम मोदी यहां स्वर्णिम विजय मशालों के स्वागत और सम्मान समरोह में भाग लेंगे और जंग में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। प्रधानमंत्री के साथ देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद हैं। पीएम मोदी ने पिछले साल इसी दिन चार स्वर्णिम विजय मशालों को प्रज्वलित किया था।