पिछले साल महल से निकाली गई थाईलैंड के राजा की शाही सहयोगी बहाल
Image Credit: Shortpedia
थाईलैंड के 67 वर्षीय राजा वजीरालोंगकर्ण की शाही सहयोगी सिनीनात वोंग वजीरपाक बहाल हुई। पिछले साल अक्टूबर में उन्हें महल से निकाला गया था। उन पर आरोप था कि उन्होंने थाईलैंड की रानी का स्थान लेने की कोशिश की थी। नए आदेश के बाद अब वे राजा की शाही सहयोगी के रूप में न केवल महल में रहेंगी बल्कि सैन्य अधिकारी पद पर भी बहाल होंगी। राजा ने चार शादियां की हैं।