2019 में 7 राष्ट्रीय पार्टियों को 4,758 करोड रुपए की आय हुई- एडीआर की रिपोर्ट
Image Credit: Shortpedia
2019 में 7 राष्ट्रीय पार्टियों को 4,758 करोड रुपए की आय हुई। इसमें अकेले बीजेपी की आय 3,623 करोड रुपए रही। राजनीतिक दलों ने इलेक्टोरल बांड के जरिए 3,429 करोड रुपए जुटाए। इसमें से 87.29% चार प्रमुख दलों बीजेपी, कांग्रेस, टीएमसी और एनसीपी द्वारा भुनाए गए। बीजेपी ने सालभर में 3,623 हजार करोड़ की आय दर्शाई। वहीं कांग्रेस को 682 करोड की आय हुई और उसने 998 करोड खर्च किए।