रूसी हमलों में मारे गए 752 यूक्रेनी लोग, खारकीव पर हमले हुए तेज
Image Credit: Orissa Post
यूक्रेन पर रूसी हमले का आज 8वां दिन है। इस दौरान स्टेशन से लोगों को रेस्क्यू करते वक्त रूसी सेना ने कीव का सेंट्रल रेलवे स्टेशन उड़ाया। रूसी सेना का कब्जा खेर्सोन पर होने की भी खबर सामने आ रही हैं। यूएन ने दावा किया है कि 1 मार्च से लेकर अब तक यूक्रेन में 752 नागरिक मारे गए। वहीं 498 रूसी सैनिकों के भी मारे जाने की खबर है।