बंगाल में हिंसा के मद्देनजर बीजेपी के 77 विधायकों को मिलेगी केंद्रीय सुरक्षा
Image Credit: Dainik Jagran
केंद्र को पश्चिम बंगाल में बीजेपी कार्यकर्ताओं को निशाना बनाए जाने की शिकायतें मिल रही थीं। इस आधार पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य के सभी नवनिर्वाचित विधायकों को सुरक्षा देने का निर्णय लिया। बता दें बीजेपी के लगभग सभी सांसदों को भी केंद्रीय सुरक्षा मिली हुई है। वहीं पिछले सप्ताह ही एक निर्देश जारी कर बंगाल विधानसभा परिसर में केंद्रीय बलों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।