यूपी के 8.84 लाख पंचायत प्रतिनिधियों के लिए आज सौगातों की बरसात करेंगे सीएम योगी
Image Credit: ANI
आज सीएम योगी 'यूपी ग्राम उत्कर्ष समारोह' में 8,84,225 त्रिस्तरीय ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों पर सौगातों की बारिश करेंगे। वह ग्राम प्रधानों, ब्लाक प्रमुखों, जिला पंचायत अध्यक्षों का प्रतिमाह मानदेय बढ़ाएंगे। जिला पंचायत सदस्यों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों व ग्राम पंचायत सदस्यों की बैठकों के भत्ते में वृद्धि होगी। पंचायतों के प्रशासनिक व वित्तीय अधिकार में बढ़ोत्तरी होगी। निर्वाचित प्रतिनिधियों की मृत्यु पर आश्रितों को 2 लाख रुपये से 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी मिलेगी।