आज बीजेपी में शामिल हो सकते हैं मणिपुर कांग्रेस के 8 विधायक, एमपीसीसी अध्यक्ष गोविंददास कोंथौजम ने दिया इस्तीफा
Image Credit: Shortpedia
मणिपुर में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। उससे पहले आज मणिपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंददास कोंथौजम ने अपने पद से इस्तीफा दिया। खबर है कि आज कांग्रेस के करीब 8 विधायक बीजेपी में शामिल होंगे। कोंथौजम बिष्णुपुर विधानसभा क्षेत्र से लगातार छह बार कांग्रेस विधायक और एमपीसीसी के कांग्रेस विधायक दल के मुख्य सचेतक थे। उनकी पिछले साल दिसंबर में एमपीसीसी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त हुई।