राज्यसभा में बोले अनुराग- भारत में रजिस्टर्ड हैं 92 चीनी कंपनियां, 80 कर रहीं कारोबार
Image Credit: Shortpedia
अनुराग ठाकुर ने राज्यसभा में बताया कि भारत में 80 चीनी कंपनियां कारोबार कर रही हैं। इस मामले पर जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि भारत में 92 कंपनिया पंजीकृत हैं। चीनी कंपनियों को प्रतिबंधित करने के एक सवाल पर जवाब देते हुए अनुराग ठाकुर ने इस बात की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि नियम पहले से ही लागू हैं और सभी कंपनियों को इसका अनुपालन करना होगा।