चीन में हिरासत में लिए गए 800 उइगर, अलग-अलग कैंप में रखे गए 500 पुरुष और 270 महिलाएं
Image Credit: Aljazeera
चीन में 800 उइगरों को हिरासत में लिया गया। अधिकारियों ने इन्हें शिनजियांग प्रांत के मानस इलाके से हिरासत में लिया। इनमें से 500 पुरुष जबकि 270 महिलाएं हैं। महिलाओं और पुरुषों को अलग-अलग कैंप में रखा गया है। चीन समय-समय पर यह दावा करता रहता है कि उइगर लोग एक अलग स्वतंत्र राज्य स्थापित करना चाहते हैं और शिनजियांग प्रांत में वो अलगाववादी आंदोलन को जन्म दे सकते हैं।