महंत नरेंद्र गिरि मौत मामला: आरोपी चेले आनंद गिरि की हुई गिरफ्तारी, हरिद्वार से प्रयागराज लाया गया
Image Credit: Shortpedia
महंत नरेंद्र गिरि मौत मामले में आरोपी माने जा रहे चेले आनंद गिरि को यूपी पुलिस हरिद्वार से प्रयागराज लाई। जहां उससे पुलिस लाइन में पूछताछ जारी है। खबर है कि महंत को एक सीडी के आधार पर ब्लैकमेल किया जा रहा था। पुलिस ने सीडी बरामद कर ली है। राजनीतिक दलों से जुड़े कुछ लोगों के साथ-साथ आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को भी हिरासत में लिया गया है।