संजय सिंह के घर पर हमले का आरोप, हमलावर लगा रहे थे रामजन्मभूमि ट्रस्ट को लेकर नारे
Image Credit: Shortpedia
खबर है कि आप से राज्यसभा सांसद संजय सिंह के घर पर आज हमला हुआ। जानकारी खुद संजय ने ट्वीट करके दी। उन्होंने एक न्यूज चैनल को बताया कि हमलावर उनके खिलाफ और रामजन्मभूमि ट्रस्ट को लेकर नारे लगा रहे थे। दरअसल, संजय ने कुछ दिन पहले ही राम जन्मभूमि ट्रस्ट की जमीन खरीद में घोटाले का आरोप लगाया था। हमलावर करीब 5 थे, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।