यौन उत्पीड़न मामले में अभिनेता विजय राज को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली अंतरिम राहत
Image Credit: shortpedia
हास्य भूमिकाओं के लिए मशहूर अभिनेता विजय राज को यौन उत्पीड़न के एक मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर बेंच की ओर से अंतरिम राहत मिल गई है। कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया है कि आपराधिक मामले में जो भी कार्रवाई लंबित थी, उस पर रोक लगाई जाए। विजय राज ने महिला द्वारा लगाए गए आरोपों को आधारहीन और मनगढ़ंत बताया है। उन्होंने दावा किया कि महिला ने अपनी शिकायत वापस ले ली है।