दिल्ली पहुंचे अफगान खुफिया अधिकारी बोले- मुझे भागना पड़ा, वर्ना तालिबान मुझे मार देता
Image Credit: Shortpedia
अफगानिस्तान के खुफिया अधिकारी आसिफ ने दिल्ली पहुंचने के कुछ घंटे बाद कहा, मुझे भागना पड़ा, वरना तालिबान मुझे मार देते। सब खत्म हो गया। मैं अपने परिवार को साथ नहीं ला सका। इस दौरान उसकी आंखों से आंसू बहते रहे। बता दें तालिबान के सत्ता में आने से अफगानिस्तान में अनिश्चय, अत्याचार और खासकर महिलाओं व बच्चों पर शोषण का नया सिलसिला शुरू हो सकता है, जो चिंताजनक है।