फहीम दश्ती के बाद नॉर्दन अलायंस के चीफ कमांडर की भी मौत
Image Credit: Twitter
तालिबान ने पंजशीर फतह का दावा ठोक दिया है। तालिबान लड़ाकों ने पंजशीर के गवर्नर हाउस को अपने कब्जे में ले लिया है और वहां पर तालिबानी झंडा भी लगा दिया है। तस्वीरों में गवर्नर हाउस में तालिबान का झंडा और उसके बाहर लड़ाके खड़े नजर आ रहे हैं। तालिबान ने दावा किया है कि पंजशीर की लड़ाई में उसने प्रतिरोधी मोर्चे के चीफ कमांडर मोहम्मद साहेल को मार गिराया।