पंजाब के एजी के बाद अब एडीजी मुकेश बेरी ने भी दिया इस्तीफा
Image Credit: india spend
पंजाब मंत्रिमंडल के एडवोकेट जनरल एपीएस देओल का इस्तीफा मंजूर करने के बाद अब एडिशनल एडवोकेट जनरल मुकेश बेरी ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बता दें मुकेश बेरी ने हाईकोर्ट के सीनियर वकील एपीएस देओल के एडवोकेट जनरल के पद से इस्तीफा देने के पंजाब सरकार के फैसले पर कोई टिप्पणी न करते हुए अपने एडिशनल एडवोकेट जनरल पंजाब के पद से इस्तीफा दे दिया है।