लोकसभा में हंगामे के बीच कृषि कानून वापसी बिल पास
Image Credit: youtube
गर्म सियासी माहौल के बीच लोकसभा में मोदी सरकार की ओर से सोमवार को कृषि कानून वापसी बिल पेश किया गया। संसद की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू हुई, लेकिन विपक्षी सांसदों के हंगामे के बाद दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा को 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। कृषि कानून वापसी बिल के अलावा इसके अलावा इस सत्र में सरकार 36 बिल लेकर आ रही है।