IT रेड पर फूटा अखिलेश यादव का गुस्सा, योगी सरकार को जमकर सुनाई खरी-खोटी
Image Credit: shortpedia
समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव ने आज (रविवार को) सपा नेताओं के ठिकानों पर हुई इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की रेड के मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की. अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी के मुख्यमंत्री उपयोगी नहीं बल्कि अनुपयोगी हैं. बीजेपी जाने वाली है इसीलिए छापेमारी करवा रही है. अखिलेश यादव यादव ने कहा कि जैसे-जैसे बीजेपी को हार का डर सताएगा, यूपी में उनके नेताओं की संख्या, उनके मुख्यमंत्रियों की संख्या और दिल्ली से आने वालों की संख्या बढ़ जाएगी.