अमित शाह के 'JAM' वाले बयान पर अखिलेश यादव का पलटवार, इन तीन शब्दों से दिया जवाब
Image Credit: newsbyte
यूपी के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गृह मंत्री अमित शाह के सपा के JAM वाले बयान पर पलटवार किया है. अखिलेश यादव ने कहा, भाजपा के JAM का मतलब है, J से झूठ, A से अहंकार और M का मतलब है महंगाई. दरअसल, शाह ने शनिवार को आजमगढ़ से अखिलेश यादव पर निशाना साधा था. अखिलेश यादव ने ये भी कहा, 'किसानों की जान जा चुकी है लेकिन सरकार को कोई परवाह नहीं है.