जामा मस्जिद पर CAA विरोधी-प्रदर्शन में चंद्रशेखर संग अलका भी पहुंची
Image Credit: Twitter@ANI
समर्थकों संग CAA के विरोध के लिए आज चंद्रशेखर दिल्ली की जामा मस्जिद पहुंचे। कांग्रेस नेता अलका लांबा भी मस्जिद के बाहर प्रदर्शन में शामिल हुईं। बता दें रिहाई के वक्त अदालत ने चंद्रशेखर को पूज्य स्थल पर जाने की अनुमति तो दी थी, लेकिन 24 घंटे में उन्हें दिल्ली छोड़ना होगा। जामा मस्जिद पहुंचे चंद्रशेखर बोले- वो कोर्ट के आदेश के मुताबिक 24 घंटे में दिल्ली से चले जाएंगे।