अफगानिस्तान संकट पर 26 अगस्त को होगी विदेश मंत्रालय की सर्वदलीय बैठक
Image Credit: IANS
पीएम मोदी के निर्देश के बाद फैसला लिया गया है कि अफगानिस्तान संकट के संबंध में 26 अगस्त को विदेश मंत्रालय की सर्वदलीय बैठक होगी। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 26 अगस्त की सुबह 11 बजे ये बैठक बुलाई है। वहीं संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी इस बैठक को कॉर्डिनेट करेंगे। जबकि पीएम मोदी ने विदेश मंत्रालय को सभी राजनीतिक दलों के नेताओं को संक्षिप्त जानकारी देने का निर्देश दिया।