अमेरिका करेगा दक्षिण-कोरिया और जापान के बीच विवाद को खत्म करने की पहल
Image Credit: IANS
अपने जापान दौरे से पहले अमेरिका के जॉइंट चीफ ऑफ स्टाफ के चेयरमैन मार्क मिले ने दक्षिण-कोरिया और जापान के बीच के विवाद सुलझाने को लेकर एक सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। उन्हें उन कारणों का पता चल गया है जिस वजह से दोनों देशों के बीच विवाद पनपा है। मिले का यह दौरा टोक्यो और सियोल के बीच की दूरियों को खत्म करने में मील का पत्थर साबित हो सकता है।