अमेरिका का 51वां राज्य बनने के लिए वाशिंगटन डीसी ने पास किया पहला टेस्ट
Image Credit: Shortpedia
अमेरिका के निचले सदन में वाशिंगटन डीसी को राज्य बनाने के लिए बिल पारित कर दिया गया है। सीनेट में बिल पास होने के बाद वाशिंगटन अमेरिका का 51वां राज्य होगा। हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव में प्रस्ताव 208 मुकाबले 216 वोट से पारित हो गया। यह बिल एलेनोर होम्स नॉर्टन ने सदन में रखा। नॉर्टन वाशिंगटन डीसी का प्रतिनिधित्व करते हैं, लेकिन उन्हें सदन में वोट डालने का अधिकार नहीं है।