गृहमंत्री अमित शाह ने दिया गुजरात के अहम पद से इस्तीफा, चुने गए थे निर्विरोध
Image Credit: shortpedia
शनिवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया. इसके साथ ही GCA उपाध्यक्ष परिमल नथवाणी ने और अमित शाह के पुत्र जय शाह ने भी संयुक्त सचिव पद को छोड़ दिया है. गौरतलब है कि पीएम मोदी के साल 2014 में इस्तीफे के बाद अमित शाह ने यह पद संभाला था और उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया था. हालांकि GCA को नए प्रेसीडेंट के लिए इंतजार करना होगा.