पंजाब में विनी महाजन की जगह अनिरुद्ध तिवारी बने नए मुख्य सचिव
Image Credit: Twitter
पंजाब की चन्नी सरकार ने राज्य की मुख्य सचिव विनी महाजन की जगह आईएएस अधिकारी अनिरुद्ध तिवारी को मुख्य सचिव बनाया। विनी को अगली नियुक्ति बाद में दी जाएगी। हालांकि सरकार ने 1987 बैच की आईएएस अधिकारी विनी महाजन, 1988 बैच की रवनीत कौर, 1988 बैच के संजय कुमार, 1989 बैच के विजय कुमार जंजुआ और 1989 बैच के कृपा शंकर सरोज को स्पेशल चीफ सेक्रेटरी मनोनीत कर दिया है।