यूपी विधान परिषद की 36 सीटों के लिए चुनाव की तारीखों का ऐलान
Image Credit: times now hindi
यूपी विधान परिषद में स्थानीय प्राधिकारी क्षेत्र के 36 सदस्यों के चुनाव के लिए कार्यक्रम घोषित हुआ। चुनाव दो चरणों में होगा। पहले चरण में 29 क्षेत्रों की 30 सीटों के चुनाव की अधिसूचना चार फरवरी को जारी होगी। मतदान तीन मार्च को होगा। दूसरे चरण की छह सीटों के लिए अधिसूचना 10 फरवरी को जारी होगी जबकि मतदान सात मार्च को होगा। मतगणना एक साथ 12 मार्च को होगी।