गोवा में बीजेपी को एक और झटका, मायमे विधानसभा सीट से विधायक प्रवीण ज़ांत्ये ने दिया इस्तीफा
Image Credit: Dainik Jagran
गोवा में सोमवार सुबह कैबिनेट मंत्री माइकल लोबो के बाद अब मायमे विधानसभा सीट से विधायक प्रवीण ज़ांत्ये ने बीजेपी का साथ छोड़ दिया है। बता दें इस्तीफा देने के बाद प्रवीण ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के वचन और आश्वासन पर मैं जिस पार्टी में शामिल हुआ था, आज वो पार्टी नहीं है। प्रवीण ने आगे कहा कि वो जल्द ही महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी में शामिल होंगे।