आज से हरियाणा में शुरू होगी अंत्योदय परिवार उत्थान योजना, बढ़ेगी एक लाख परिवारों की सालाना आय
Image Credit: Business standard
सीएम मनोहर लाल खट्टर ने आज से अंत्योदय परिवार उत्थान योजना शुरू करने का ऐलान किया था। इस योजना से हरियाणा में एक लाख परिवारों की सालाना आय बढ़ेगी। अब तक करीब 13 हजार लोगों ने पंजीकरण कराया। सरकार इन्हें स्वरोजगार के साधन देगी। इनकी रूचि के अनुसार काम दिया जाएगा और इनकी सालाना आय करीब 1 लाख रुपये की जाएगी। पहले चरण में एक लाख परिवार शामिल किए जाएंगे।