अपूर्व चन्द्र बने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अगले सचिव
Image Credit: the hans India
महाराष्ट्र कैडर के 1988 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अपूर्व चन्द्र सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव नियुक्त किए गए हैं। इस संबंध में आदेश कार्मिक मंत्रालय ने कल जारी किया। वो फिलहाल श्रम और रोजगार मंत्रालय के सचिव हैं। मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने मंजूरी दी। उच्च शिक्षा सचिव अमित खरे पिछले एक साल से भी ज्यादा समय से सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का सचिव पद संभाल रहे थे।