आर्मीनिया-अजरबैजान युद्धविराम: नागोर्नो-काराबाख में तैनात होंगे रूसी सैनिक
Image Credit: Shortpedia
आर्मीनिया और अजरबैजान के बीच नागोर्नो-काराबाख को लेकर काफी दिनों से युद्ध चल रहा था। फिलहाल रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन की वजह से दोनों देश युद्धविराम को राजी हो गए हैं। इसके बाद नागोर्नो-काराबाख में अब रूसी सैनिक तैनात होंगे। आर्मेनियाई प्रधानमंत्री निकोलस पशिनयान ने सोशल मीडिया पर ऐलान किया कि रूस की मध्यस्थता में अजरबैजान संग शांति समझौता हुआ। अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव ने भी इसकी पुष्टि की।