तालिबान के करीब 350 लड़ाकों को पंजशीर विद्रोहियों द्वारा ढेर, 40 बंधक बनाए गए
Image Credit: Shortpedia
नॉर्दन एलायंस ने ट्विटर पर एक ट्वीट कर दावा किया है कि खावक इलाके में बीती रात हमला करने आए तालिबान के करीब 350 लड़ाकों को पंजशीर विद्रोहियों द्वारा ढेर कर दिया गया है, जबकि 40 से अधिक को बंधक बना लिया है। गौरतलब है कि इससे पहले भी पंजशीर के लड़ाकू ने करीब 300 तालिबानियों को मौत के घाट उतारा था। पंजशीर पर हमले की शुरुआत में ही तालिबान को मुंह की खानी पड़ी।