अरुण कुमार और रामदत्त चक्रधर बने आरएसएस के सह सरकार्यवाह, दत्तात्रेय होसबले बने सरकार्यवाह
Image Credit: Dainik Jagran
अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख अरुण कुमार और उत्तर पूर्व क्षेत्र के क्षेत्र प्रचारक रामदत्त चक्रधर को आरएसएस का सह सरकार्यवाह बनाया गया। डा. कृष्ण गोपाल, डा. मनमोहन वैद्य और मुकुंद पहले से ही सह सरकार्यवाह हैं। अब कुल 5 सह सरकार्यवाह हुए। रामलाल को अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख बनाया गया। सुरेश सोनी व वी भग्गैया को राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया। जबकि सुनील आंबेकर को प्रचार प्रमुख बनाया गया।