अशरफ गनी ने दी सफाई, कहा- मेरे वहां रहने से मच जाता कत्लेआम, पैसे वाली बात बेबुनियाद
Image Credit: Shortpedia
अशरफ गनी ने अब कहा है कि मैं तालिबान को शांति से सत्ता सौंपना चाहता था। अफगानिस्तान छोड़कर, मैंने मुल्क को खूनी जंग से बचाया है। मैं सुरक्षाबलों और सेना का शुक्रिया अदा करता हूं। पैसे लेकर भागने की बातें बेबुनियाद हैं। मुझे मेरी इच्छा के खिलाफ देश से बाहर भेजा गया। सुरक्षा अधिकारियों की सलाह के बाद मैंने ये कदम उठाया, क्योंकि मेरी मौजूदगी से अनहोनी हो सकती थी।