अशरफ गनी का फेसबुक अकाउंट हैक, तालिबान की मान्यता को लेकर हुआ पोस्ट
Image Credit: Shortpedia
हाल ही में अज्ञात हैकरों ने अशरफ गनी के फेसबुक प्रोफाइल पेज से पोस्ट लिखकर अंतरराष्ट्रीय समुदाय से मांग करते हुए कहा कि वह तालिबान सरकार को मान्यता दें। अशरफ गनी ने ट्वीट कर कहा कि, 'मेरे आधिकारिक फेसबुक पेज को कल से हैक कर लिया गया है। जब तक यह पेज दोबारा मेरे नियंत्रण में नहीं आ जाता है, उस पर लिखी गई कोई भी पोस्ट वैधानिक नहीं है।'