असम और केरल में नहीं होगा बदलाव, बंगाल में TMC को बढ़त
Image Credit: shortpedia
पश्चिम बंगाल में गुरुवार को आठवें चरण का मतदान पूरा होने के साथ ही चार राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों के एग्जिक्ट पोल के नतीजे आना शुरू हो गए हैं। ज्यादातर मीडिया संगठनों के एग्जिक्ट पोल के अनुसार असम और केरल में सत्ता परिवर्तन नहीं होगा। इसी तरह तमिलनाडु में DMK नीत गठबंधन और पश्चिम बंगाल में तृणमृल कांग्रेस (TMC) को बढ़त दी गई है। जबकि पुडुचेरी में NDA को बढ़त दी गई है।