विधानसभा चुनाव: पंजाब और उत्तर प्रदेश में मतदान जारी, 1,931 उम्मीदवारों की सियासी किस्मत दांव पर
Image Credit: Newsbyte
पंजाब में नई विधानसभा के गठन के लिए सभी 117 सीटों पर मतदान जारी है। इसी तरह उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण के मतदान के तहत 16 जिलों की 59 सीटों पर लोग वोट डाल रहे हैं। इसके साथ ही पंजाब में 1,304 और उत्तर प्रदेश में 627 उम्मीदवारों की सियासी किस्मत EVM में कैद हो जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मतदाताओं खासकर युवा और पहली बार वोट डाल रहे लोगों से रिकॉर्ड संख्या में मतदान की अपील की है।