पाकिस्तान में सिद्धिविनायक मंदिर पर हमला: आज होगी सुनवाई, भारत ने राजनयिक को किया तलब
Image Credit: Twitter
पंजाब प्रांत के भोंग शरीफ गांव में सिद्धिविनायक मंदिर में हुई तोड़फोड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर है। घटना पर पाकिस्तानी उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ने स्वत: संज्ञान लिया। मामले की आज सुनवाई होगी। इमरान खान के विशेष सहायक ने कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब किया और घटना निंदा की। भारत, पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों की धार्मिक स्वतंत्रता को लेकर चिंतित है।