अमृतसर में धार्मिक ग्रंथ के साथ बेअदबी की कोशिश, आरोपी की पीट-पीटकर हत्या
Image Credit: zee news
पंजाब में अमृतसर के सचखंड श्री हरमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर) में गुरु ग्रंथ साहिब के साथ फिर से बेअदबी की कोशिश का मामला सामने आया है. आरोप है कि एक अज्ञात व्यक्ति नंगे पाव से गुरु ग्रंथ साहिब दरबार में चढ़ गया. इसके बाद वहां तैनात SGPC के कर्मचारियों ने आरोपी को खूब पीटा, जिसके बाद उसकी मौत हो गई.