कर्नाटक बीजेपी प्रदेश प्रमुख कतील ने दी सफाई, बोले- नेतृत्व परिवर्तन का वायरल ऑडियो क्लिप है फर्जी
Image Credit: Shortpedia
कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों को प्रदेश बीजेपी प्रमुख नलिन कुमार कतील ने खारिज किया। दरअसल, कतील का एक ऑडियो क्लीप वायरल हो रहा है, जिसमें बीएस येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री पद से हटने की बात कही गई है। दूसरी ओर येदियुरप्पा बोले, '26 जुलाई को विधायक दल की बैठक बुलाई है। इसमें पार्टी और संगठन को मजबूत करने पर चर्चा होगी। बैठक में नेतृत्व परिर्वतन पर बातचीत नहीं होगी।'