पहली बार व्यक्तिगत रूप से अदालत में पेश हुईं आंग सान सू की
Image Credit: Shortpedia
म्यांमार की अपदस्थ नेता आंग सान सू की कल पहली बार व्यक्तिगत रूप से अदालत में पेश हुईं। वो राजधानी नेपीता की नगर परिषद इमारत में विशेष अदालत में पेश हुईं। आंग सान सू की कई आपराधिक मामलों का सामना कर रही हैं लेकिन पहले वो वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश की जाती थीं और उन्हें किसी वकील से भी मिलने की अनुमति नहीं दी जा रही थी।