हिंद-प्रशांत क्षेत्र और परमाणु ऊर्जा वाली पनडुब्बियों के लिए ऑस्ट्रेलिया-अमेरिका-ब्रिटेन एकजुट
Image Credit: Shortpedia
ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका और ब्रिटेन ने संयुक्त रूप से एक नई त्रिपक्षीय सुरक्षा साझेदारी की घोषणा की। ऑस्ट्रेलियाई पीएम स्कॉट मॉरिसन ने कहा तीनों देशों की बड़ी पहल है कि ऑस्ट्रेलिया के लिए परमाणु ऊर्जा से चलने वाले पनडुब्बी बेड़े की डिलीवरी होगी। हम इसे हासिल करने के लिए सबसे अच्छा रास्ता तय करने की कोशिश करेंगे। इस दौरान न्यूजीलैंड की पीएम ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई परमाणु पनडुब्बियों को न्यूजीलैंड के पानी से प्रतिबंधित किया जाएगा।