यूपी में गांवों में नियुक्त होंगी बैंकिंग कॉरस्पॉडेंट सखी, अगले 6 माह तक मिलेंगे 4,000 रुपए
Image Credit: Shortpedia
योगी सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग कॉरस्पॉडेंट सखी तैनात करेगी। पहले चरण में 58,000 प्रतिनिधियों की तैनाती होगी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत मुख्यमंत्री ने ग्रामीण अर्थ तंत्र और महिला सशक्तिकरण से जुड़ी इस पहल की घोषणा की। प्रत्येक बैंकिंग कॉरस्पॉडेंट सखी को 4,000 रुपए अगले 6 माह तक मिलेंगे। उन्हें बैंक द्वारा लेनदेन पर कमीशन मिलेगा और बैंकिंग के लिए डिवाइस की खातिर 50,000 रुपए भी दिए जाएंगे।