कर्नाटक के 23वें मुख्यमंत्री बने बसवराज बोम्मई, राज्यपाल ने दिलाई शपथ
Image Credit: Newsbyte
बसवराज बोम्मई ने कर्नाटक के 23वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है। राजभवन में राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने उन्हें सुबह 11 बजे इस पद की शपथ दिलाई। बीएस येदियुरप्पा के इस्तीफा देने के बाद मंगलवार शाम को उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया और बाद में मुख्यमंत्री के तौर पर उनके नाम का ऐलान कर दिया गया। 61 वर्षीय बोम्मई अब तक गृह मंत्रालय संभाल रहे थे और अब वो प्रदेश की कमान संभालेंगे।