सोमवार को भारत बंद, किसानों के साथ आईं कई राज्य सरकारें और पार्टियां
Image Credit: Newsbyte
नए कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा ने सोमवार को भारत बंद का आह्वान किया है। 27 सितंबर को इन तीनों कृषि कानूनों को राष्ट्रपति की मंजूरी मिले हुए एक साल पूरा हो जाएगा। किसानों के बंद को पंजाब, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश की सरकारों ने अपना समर्थन दिया है, वहीं कई संगठनों और राजनीतिक पार्टियों ने भी किसानों का साथ देने का ऐलान किया है।